BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : मंगलनाथ मंदिर में मंगलवार को नही होगी.. <<     KHABAR : सीएम की सभा से पहले बुरहानपुर में बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन जिले में धूमधाम से मनाई सेन जयंती,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में आबकारी और पुलिस की संयुक्‍त.. <<     KHABAR : बागली विधानसभा में बूथ अवेयरनेस ग्रुप को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- स्ट्रांग रूम के.. <<     KHABAR : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले के समस्त विधानसभा निर्वाचक नामावली.. <<     KHABAR : भोपाल से आए निर्वाचन पदाधिकारी शुक्ल ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शहर का तेजाजी नगर और 22 साल की युवती, जब दो.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024- स्वीप गतिविधियों के तहत.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन में प्रशासन एवं सहकारी बैंक के.. <<     VIDEO NEWS: सनावद नगर में प्रेस क्लब की पहल, मतदाता.. <<     VIDEO NEWS: सनावद में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन के खाचरोद में सेन जयंती पर निकला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2023, 12:04 pm
KHABAR : लायंस क्लब भोपाल द्वारा निशुल्क वस्त्रदान सेवा, लायन एम के जैन ने विंटर एक्सप्रेस ब्लेंकेट डोनेशन ड्राइव सेवा गतिविधि का किया शुभारंभ, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। लायंस क्लब भोपाल संस्कार द्वारा शनिवार को भोपाल में विंटर एक्सप्रेस ब्लेंकेट डोनेशन ड्राइव सेवा गतिविधि का शुभारंभ किया गया। क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन एम के जैन ने वाहन को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। विंटर एक्सप्रेस के जरिए गरीब और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए जाएंगे। क्लब के सदस्य लायन विजय अय्यर के विशेष सहयोग से निशुल्क वस्त्रदान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लायन सुशील गुप्ता एवं लायन सुयश कुलश्रेष्ठ भी सहभागी हैं।


उल्लेखनीय है कि लायन विजय अय्यर ने अपने स्वयं के वाहन में इस प्रकार का व्यवस्था की है कि कोई भी व्यक्ति दान के लिए उन्हें वस्त्र और कंबल दे सकता है। सामान जमा करने के बाद वे दिन भर शहर की सड़कों में घूम घूम कर जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए कपड़े और कंबल बांटते हैं।


शहर में बढ़ती भीषण ठंड में निर्धन और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को गरम कपड़े बांटने की क्लब की ये मुहिम सराहनीय है। क्लब के सदस्य सुयश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस सेवा कार्य में कोई भी व्यक्ति सहभागी बन सकता है। यदि कोई व्यक्ति कपड़े या वस्त्र दान करना चाहता है, तो वो विजय अय्यर से संपर्क कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE