BREAKING NEWS
KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2024, 3:35 pm
KHABAR : सागर के वीरपुरा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, आदिवासी बोले- 100 साल से जमीन पर रह रहे, 15 परिवारों की जमीन पर किया कब्जा, पढे़ खबर

Share On:-

सागर। जैसीनगर ब्लाक के ग्राम वीरपुरा निवासी आदिवासी समेत अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गांव के एक व्यक्ति पर जमीनों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 15 से अधिक आदिवासी परिवारों की जमीनों पर कब्जा किया गया है। मामले में ग्रामीणों ने जमीन मुक्त कराकर वापस दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि 100 साल से ग्राम वीरपुरा में जमीन पर रह रहे हैं। यहां 40 से 50 परिवार रहते हैं। करीब 2 से 3 साल पहले गांव के खिम्मा पटेल ने गांव की कुछ जमीन खरीदी और फिर ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया।


इसके बाद उन्होंने गांव की करीब 50 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। कब्जे में ली गई जमीन में कुछ जमीन वन विभाग की है। जिसमें सागौन के पेड़ लगे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि आदिवासी परिवारों के पास उक्त जमीन ही जीवनयापन करने का साधन है। ऐसे में उन्हें जमीन मुक्त कराकर दिलाई जाए। मामले में अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान कल्यान, लखन गौंड, रामदास गौंड, जगदीश, राजेश सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE