BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2024, 11:20 am
KHABAR : सिंगोली हॉस्पिटल में देखने को मिली अंधविश्वास की पराकाष्ठा, मृत व्यक्ति की आत्मा लेने अस्पताल पहुंचे परिजन, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को अंधविश्वास की पराकाष्ठा का मामला उस समय देखने को मिला, जब एक मृत युवक के परिजन उसकी आत्मा को लेने हॉस्पिटल पहुंच गए।
दरअसल कुछ मीडिया कर्मी जब एक दुर्घटना से जुड़ी खबर की जानकारी जुटाने हॉस्पिटल पहुंचे तो हॉस्पिटल के आपातकालीन कक्ष में धूप धुएं के साथ तंत्र क्रिया का नजारा देखने को मिला।
बताया जाता है कि आदिवासी अंचल के एक युवक ने हॉस्पिटल में जिस स्थान पर अंतिम सांस ली, उस स्थान से उसकी आत्मा को ले जाने के लिए क्रिया कर्म किया गया। मामला आस्था और धार्मिक क्रियाक्रम से जुड़ा होने के कारण अस्पताल प्रबंधन भी मूकदर्शक बना रहा।
बताया जाता है कि मृतक आदिवासी समुदाय से संबंधित होकर कुछ वर्ष पूर्व दुर्घटना में घायल हो गया था, और उपचार के दौरान हॉस्पिटल में ही उसकी मौत हो गई थी।
मृतक के परिजन मानते है कि युवक की मौत के बाद से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, और मृतक उन्हे नजर भी आने लगा था, जबकि भोपों ने गृह शांति और मृतक की आत्मा की मुक्ति के लिए ज्योत के रूप में उसकी आत्मा को घर लाने की बात कही। उसके बाद गुरुवार शाम वे सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचे तथा आपातकालीन कक्ष में क्रिया कर्म के बाद मृतक की आत्मा को अपने साथ ले गए।
वैसे तो सिंगोली हॉस्पिटल में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी कई बार इस तरह आत्माओं को ले जाने के लिए लोग क्रिया कर्म कर चुके है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE