BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2024, 11:58 am
KHABAR : नगरपालिका द्वारा इन दिनों वार्ड नंबर 22 नरसिंह गढ़ पुरवा में उपयंत्री के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की खानापूर्ति करते नजर आए नपाकर्मी, पढे़ भरत यादव की खबर

Share On:-

छतरपुर। नगरपालिका द्वारा इन दिनों वार्ड नंबर 22 नरसिंह गढ़ पुरवा में राव साहब के पीछे तिराहे पर सौंदर्यीकरण सीसी रोड निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन उक्त तिराहे पर एडवोकेट रमेश पटेल द्वारा तार फेसिंग करते हुए ग्रीन नेट लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य में ग्रहण लगता हुआ नजर आ रहा है वार्ड वासियों की शिकायत पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तो की गई लेकिन मौके पर पहुंची उड़नदस्ते की टीम अतिक्रमणकारी को हिदायत देकर वापस आ गई हम आपको बता दें कि वार्ड वासियों की शिकायत एवं मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ नगरपालिका द्वारा मौके पर संबंधित उपयंत्री को भेजा गया तो मौके पर सीसी रोड निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए लेकिन लेबर द्वारा सिर्फ तार फेसिंग की तीन पिलर ही हटाएं गए और अतिक्रमणकारी ने दबाव बनाकर काम बंद करा दिया कुल मिलाकर नपा के उपयंत्री सृजन गुप्ता और अतिक्रमण दल के प्रभारी गोकुल प्रजापति मौके पर नहीं पहुंचे जिससे सम्पूर्ण अतिक्रमण नहीं हटाया गया वार्ड वासियों की शिकायत पर नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया मौके पर पहुंची और उन्होंने मौका मुआयना करते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश नगरपालिका सीएमओ को दिए अब देखना होगा कि आखिर कब तक अतिक्रमण को हटाया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE