BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2024, 7:52 pm
NEWS : बाईक चोरों पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की 13 मोटर साईकल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, शौक मौज के लिए करते थे वाहन चोरी, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौडगढ । थाना सदर चित्तौडगढ़ पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को डिटेन कर पूछताछ में शहर चित्तौड़गढ़ के कई इलाकों से दुपहिया वाहन चोरी करना कबूला है। गिरफ्तार आरोपियों से शहर चित्तौडगढ़ के अलग-अलग स्थानों व बस्सी, सुवानिया, भीलवाड़ा से चोरी की गई 13 स्प्लेण्डर मोटरसाईकिलें बरामद की गई है। आरोपी शौक मौज के लिए शहर से दुपहिया वाहनों की चोरी करते थे। संपत्ति संबंधी अपराधों के खुलासा करने में पुलिस सतर्क हैं।


पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि 26 अप्रैल को सांय के समय शहर के प्रतापनगर स्थित वि-मार्ट के बाहर से अज्ञात बदमाशों द्वारा एक मोटरसाईकिल चुरा कर ले जाने के मामले में सदर चित्तौड़गढ़ थाना पर बाइक चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश की गई। इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न इलाकों से चोरी गए वाहनो की बरामदगी एवं अपराधियो की धरपकड के लिए एएसपी परबत सिंह व वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ तेजकुमार पाठक के निर्देशन में थानाधिकारी सदर गजेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व मे थाना के एएसआई नगजी राम, कानि. गजेन्द्र सिंह, विनोद व कुलदीप की पुलिस टीम का गठन किया गया। 


गठित टीम द्वारा सादा वस्त्रो मे चोरी होने वाले स्थानो पर निगरानी रखी गयी। शहर चित्तौडगढ़ के करीब 150-200 सीसीटीवी केमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज के आधार पर पहचान कर संदिग्धो को डिटेन कर पूछताछ की गयी। तलाश के दौरान शहर में स्थित विभिन्न सीसीटीवी केमरो की रिकार्डिंग देखी गई। दो संदिग्ध युवकों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डिटेन कर पूछताछ की गई जिसमें डिटेनशुदा दोनो संदिग्ध युवकों द्वारा शहर चित्तौड़गढ़ के कई इलाकों से दुपहिया वाहन चोरी करना कबूला है। गिरफ्तार आरोपियों से शहर चित्तौडगढ़ के अलग-अलग स्थानों व बस्सी, सुवानिया, भीलवाड़ा से चोरी की गई 13 स्प्लेण्डर मोटरसाईकिलें बरामद की गई है। आरोपी शौक मौज के लिए शहर से दुपहिया वाहनों की चोरी करते थे।


पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वी-मार्ट प्रतापनगर डोमीनोज पिज्जा सेन्टर के बाहर से चुराई गई मोटर साईकिल सहित 12 अन्य मोटरसाईकिले शहर चित्तौडगढ़, बस्सी, सुवानिया, भीलवाडा के अलग-अलग स्थानों एवं अलग-अलग दिनांको को चोरी कर ले जाना बताया, जो 12 मोटरसाईकिलों को चोरी की मोटरसाईकिले होने से आरोपियों के कब्जे से जब्त कर की गई। हाल ही में कोतवाली चित्तौड़गढ़ पुलिस ने भी शहर में चौन स्नेचिंग के दो आरोपियों को पकड़ कर कई वारदातों का खुलासा किया था।
   

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
बिजयपुर जिला चित्तौडगढ़ निवासी 24 वर्षीय बद्रीलाल पुत्र श्याम लाल रेगर व 24 वर्षीय जगदीश प्रजापत पुत्र शंभूलाल प्रजापत।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE