BIG NEWS : नीमच की बेटी परिधि भटनागर ने जिले एवं क्षेत्र का नाम किया ऊंचा, इस शार्ट फ़िल्म में निभाया किरदार, देखे रेखा खाबिया की खबर

September 25, 2023, 11:45 am




चित्तौड़गढ़। 1947 में डूंगर पुर रास्तपाल की वीर कालीबाई भील के जीवन की घटना पर आधारित नई शार्ट फ़िल्म वीरबाला I एम के पी पी प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई जिसका स्पेशल प्रीमियम बेटी दिवस के दिन किया गया। यह फ़िल्म महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के महत्व को संदेश देती है। इस शार्ट फ़िल्म में परिधि भटनागर ने काली बाई की माँ का रोल अदा किया। इस फ़िल्म का निर्देशन एवं सम्पादन शुभम दाधीच ने किया। कहानीकार शुभम दाधीच,व सौरभ दाधीच,चल चित्रण सौरभ दाधीच, मैनेजमेंट अरुण उमरिया ने किया। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में भूमिका भट्ट, परिधि भटनागर,देवेंद्र कुमार बारेठ, तनवीर पठान, राजेन्द्र कुमार व फिरोज खान रहे। चित्तौड़गढ़ में  बेटी दिवस के दिन अपनी नई शॉर्ट फिल्म वीरबाला का स्पेशल प्रीमियर किया गया। चित्तौड़गढ़ के कई वरिष्ठ , महिलाओं, युवाओं सहित विशिष्ट अतिथि गण पूर्व बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुशीला लड्ढा, हस्तकला संवर्धन अधिकारी, वस्त्र मंत्रालय  मनोहर मीणा, इंस्पेक्टर  नारकोटिक्स, राजस्व मंत्रालय  योगेश खींची के बीच फिल्म का प्रीमियम किया गया। इस फिल्म को देखने के बाद प्रतिक्रिया रही कि ऐसी छुपी हुई स्वतंत्रता सेनानी को लोगों के बीच में लाना बहुत बड़ी बात है आज हमको भी इस फिल्म के माध्यम से वीर कालीबाई भील के बारे में जानकारी मिली 

संबंधित समाचार

VOICE OF MP