BIG NEWS : एमपी में भयानक हादसा, राजस्थान से महाकाल मंदिर जा रहे थे कारीगर, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, पढ़े खबर 

May 9, 2024, 1:06 pm




उज्जैन। राजस्थान से उज्जैन आ रहे पत्थर कारीगरों की बोलेरो, डंपर से टकरा गई। हादसे में सभी 8 कारीगर घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी बंसी पहाड़पुर पत्थर की तराशी के लिए महाकाल मंदिर आ रहे थे। राजस्थान के दौसा के सिकंदरा से बुधवार रात रवाना हुए। 2.30 बजे के बीच हादसा हो गया। कारीगर जितेंद्र ने बताया कि हम महाकाल मंदिर जा रहे थे। वहां बाउंड्री का काम होना है। ड्राइवर, ठेकेदार समेत हम 8 लोग घायल हुए हैं। राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र में स्थित बंसी पहाड़पुर का लाल और सफेद पत्थर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। पहाड़पुर के पत्थर की खासियत है कि हजारों साल तक इसकी चमक पर कोई असर पड़ता है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP