BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2024, 5:08 pm
REPORT : शहर में पेयजल संकट पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने किया तीखा प्रहार, पूर्व पार्षद लोक्स ने कहा- नीमच में पानी को तरस रहीं जनता और दिल्ली प्रचार में व्यस्त हैं हमारी नपाध्यक्ष, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में पेयजल की किल्लत इन दिनों दिखाई दे रही हैं,और इस किल्लत के कारण नीमच नगर की जनता पीने के पानी के लिए भी भटकने को मजबूर हैं। शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र मोनू लोक्स ने इन हालातों पर नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा पर तीखा प्रहार किया हैं। लोक्स ने अपनी ओर से जारी प्रेसनोट में कहा की नीमच नगर की डेढ़ लाख की आबादी पीने के पानी के लिए भटक रही हैं,लेकिन यहां लोगों के पानी की व्यवस्था करने की बजाय नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा दिल्ली में चुनावों में प्रचार करने में लगीं हैं। 

महेंद्र मोनू लोक्स ने यह तक कह दिया की नपाध्यक्ष चौपड़ा स्थानीय समस्याओं का समाधान करने की बजाय राष्ट्रीय मुद्दों पर चिंतित हैं, उन्हें नीमच के लोगों की नहीं बल्कि केंद्र में मोदी सरकार बनाने की चिंता सता रहीं हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र मोनू लोक्स ने कहा की नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा को डेढ़ लाख लोगों की प्यास बुझाने की चिंता नहीं हैं,यह लोग सिर्फ पूंजीपति की फैक्ट्रियों में कैसे पानी पहुंचाया जाए। उसकी चिंता करने में लगें हैं, लोक्स ने कहा की पानी की समस्या एसी और कुलर युक्त चौंबर से पता नही चलती हैं। अगर वे वास्तविकता में हालात जानना चाहती हैं,तो उन्हें वार्डदृवार्ड घूम कर पानी को लेकर लोगो से पूछना चाहिए। महेंद्र मोनू लोक्स ने कहा की पेयजल सप्लाई की जिम्मेदारी भी निजी कंपनी के हाथों में देकर उसे मोटा लाभ पहुंचाया जा रहा हैं। जबकि इस कंपनी से सप्लाई व्यवस्था तक नहीं संभल पा रही हैं। लोक्स ने कहा की कभी रात्रि में तो कभी दिन में लोगों को पानी दिया जा रहा हैं,और वो भी 15दृ20 मिनिट ही सप्लाई दी जा रही हैं। जिससे लोगों की पूर्ति ही नहीं हों पा रही हैं। 

कांग्रेस नेता महेंद्र मोनू लोक्स ने कहा की नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा पानी की प्रयाप्त मात्रा में प्रबंध कर लेने का दावा कर रही हैं,लेकिन शर्म की बात यह हैं की उन्हे यही नहीं पता है की हमारे पास संसाधन का अभाव हैं। लोक्स ने कहा की नपा के पास अगर 19 टैंकर है तो उन्हें चलाया क्यों नहीं जा रहा हैं,कांग्रेस नेता ने हमला बोलते हुए कहा की नपा के पास टैंकर को चलाने के लिए न तो ट्रैक्टर और न ही ड्राइवर हैं। कांग्रेस नेता महेंद्र लोक्स ने नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा को चेतावनी देते हुए कहा की पूंजीपतियों और उद्योग पतियों की चिंता करने के बजाय नगर की डेढ़ लाख आबादी की चिंता करें,और एक सप्ताह के भीतर सख्ती के साथ पेयजल संकट के हालात को दूर करें। अन्यथा सात दिवस के बाद शहर ब्लॉक कांग्रेस नगर की जनता के साथ नपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेगी,और मटके फोड़ने के साथ ही वहा नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा का पुतला भी फुंका जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE