नीमच। जिले की जावद तहसील के गांव सरौदा में एक व्यक्ति ने खुद को पत्थर से वार कर चोटिल कर दिया। इसके बाद चुहा मार दवा खा ली। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां घायल युवक का चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गणपत पिता ओंकार लाल गुर्जर उम्र 35 वर्ष ने कुएं पर चाचा द्वारा तार फेंसिंग कर खंबे नहीं लगने देने पर आक्रोश में आकर चूहे मारने की दवाई खा ली। गुस्से में आकर स्वयं के ही सिर पर पत्थर से खुद को चोटिल कर लिया। जिसे उपचार के लिए उसका भाई श्री लाल गुर्जर द्वारा तुरंत नीमच जिला चिकित्सालय में लाया गया है। यहां गणपत का इलाज जारी है।