चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड, निम्बाहेड़ा के नींव इनिशिएटिव के तहत यूनिट हेड नितिन जैन के निर्देशन में संचालित वंडर इकोग्रीन इनिशिएटिव कार्यक्रम के अंतर्गत धनोरा स्थित वंडर सीमेंट पंचफल उद्यान में ऋषि पंचमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम धनोरा के ग्रामीणों एवं राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान ‘मां की पाठशाला’ का भी आयोजन किया गया। इसमें माताओं को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
उल्लेखनीय है कि वंडर सीमेंट द्वारा परियोजना की शुरुआत से ही प्लांट, माइंस एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण तथा वृक्ष संरक्षण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी ‘वंडर वृक्ष रथ’ के माध्यम से राजकीय विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर पौधारोपण किया गया। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य पौधारोपण के साथ-साथ वृक्षों का संरक्षण कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है। इससे विद्यार्थियों एवं आमजन में वृक्षों के प्रति जिम्मेदारी तथा पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। ऋषि पंचमी के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा लिया गया संकल्प सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।
कार्यक्रम का संचालन दीपक भट्ट ने किया। इस दौरान भोपराज टांक, ग्राम पंचायत फलवा के प्रशासक अनिल सोमानी सहित शिक्षकगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।