नीमच। ग्राम डूंगलावदा में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि मोटरसाइकिल सवार ट्राले की चपेट में आने के बाद उसके नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान ग्वालटोली निवासी कृष्णा ग्वाला, पिता बंशीलाल ग्वाला, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कृष्णा ग्वाला मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान वे ट्राले की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
दुर्घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद का मंजर दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ट्राले का नंबर आरजे 07...3886 है, हालांकि मौके पर नंबर पूरी तरह स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है।
सूचना मिलने पर शव को शव वाहन से नीमच जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
हादसे की खबर जैसे ही ग्वालटोली पहुंची, परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बड़ी संख्या में ग्वालटोली के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, ट्राला चालक की स्थिति क्या है और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।