नीमच। झांझरवाड़ा स्थित बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्लांट परिसर में भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया तथा मशीनरी एवं उपकरणों की पूजा-अर्चना की गई।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर औद्योगिक इकाइयों में मशीनों और तकनीकी उपकरणों का विशेष पूजन किया जाता है। इसी क्रम में बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में भी प्लांट की मशीनरी एवं अन्य उपकरणों की पूजा कर तिलक लगाया गया। पूजा-अर्चना के दौरान प्लांट की निरंतर प्रगति, बेहतर उत्पादन एवं कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा की कामना की गई।
इस अवसर पर कर्मचारियों एवं प्लांट से जुड़े लोगों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर तकनीकी एवं निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों, कारीगरों और कर्मचारियों के योगदान को सम्मान दिया। कार्यक्रम में श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल रहा।