BREAKING NEWS
KHABAR : सीएम की घोषणा के बाद भी कर्मचारियों की जेब.. <<     खातेगांव TI हत्याकांड के फरार आरोपी का शॉर्ट.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी ने किया श्री हरि फटाका हाउस.. <<     BIG NEWS : होसबाले बोले- हमें राम मंदिर बनाकर.. <<     KHABAR : दिवाली पर फूलों से महकेगा रायसेन का बाजार,.. <<     KHABAR : निर्मला सप्रे दलबदल केस, विधानसभा.. <<     KHABAR : भजनों की गूंज और हनुमान भक्ति में डूबे.. <<     KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2026, 12:40 pm
KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को लेकर जीतू पटवारी का तीखा हमला, पूछा- विकास का दीया या सियासी नौटंकी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेता नितिन नबीन के संभावित इंदौर दौरे को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इंदौर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने के कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए पटवारी ने इसे ताली-थाली और नोटबंदी के दौर से जोड़ते हुए सरकार की 12 साल की गारंटियों पर हिसाब मांगा है।


ताली-थाली और नोटबंदी की याद
जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा-पटवारी ने तंज कसा कि इंदौर में जलने वाला ‘आशीर्वाद का दीया’ कहीं कोरोना काल की ‘ताली-थाली’ या नोटबंदी के दौरान मां को कतार में खड़ा करने वाले दृश्यों की याद तो नहीं दिलाता। साथ ही ‘रोम जल रहा था, नीरो बांसुरी बजा रहा था’ वाली कहावत भी जोड़ी। नितिन नबीन को संबोधित करते हुए लिखा कि यदि इन 12 वर्षों में जनता को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें, युवाओं को रोजगार और किसानों की आय में वास्तविक वृद्धि मिली हो, तब दीया जलाना सार्थक है।


बताया सियासी नौटंकी
यदि आम आदमी आज भी महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था से जूझ रहा है, तो यह विकास का दीया नहीं बल्कि जनता की तकलीफों पर रोशनी डालने वाली ‘सियासी नौटंकी’ है। अंत में लोकतंत्र की दुहाई देते हुए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन साथ ही जोड़ा कि “दीया जलाने से पहले जनता के सवालों का अंधेरा दूर करना जरूरी है। पीसीसी चीफ के इस बयान के बाद एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज होने के आसार हैं, कांग्रेस महंगाई और विकास के दावों को लेकर सरकार को घेर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE