नीमच। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा नीमच द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत जिला अस्पताल स्थित रेडक्रॉस ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न समाजों के लोगों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सहभागिता निभाई। रक्तदान करने वाले दाताओं को भारत विकास परिषद की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में भारत विकास परिषद द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नीमच मुख्य शाखा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में अब तक 15 यूनिट रक्तदान हो चुका है और शाम तक रक्तदान का क्रम जारी रहेगा।
उन्होंने स्वस्थ युवाओं से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
भाविप के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत ‘रक्तदान जीवनदान’ के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।