मनासा। थाना मनासा क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा दतौली में आज गुरूवार सुबह एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित पिता गिरधारी चावड़ा निवासी बोरखेड़ा दतौली ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल मनासा पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।