BREAKING NEWS
KHABAR : सीएम की घोषणा के बाद भी कर्मचारियों की जेब.. <<     खातेगांव TI हत्याकांड के फरार आरोपी का शॉर्ट.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी ने किया श्री हरि फटाका हाउस.. <<     BIG NEWS : होसबाले बोले- हमें राम मंदिर बनाकर.. <<     KHABAR : दिवाली पर फूलों से महकेगा रायसेन का बाजार,.. <<     KHABAR : निर्मला सप्रे दलबदल केस, विधानसभा.. <<     KHABAR : भजनों की गूंज और हनुमान भक्ति में डूबे.. <<     KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2026, 2:36 pm
KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर एमपीईबी तार चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपए का मशरूका बरामद, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। जिले के अवंतिपुर बड़ोदिया थाना पुलिस ने MPEB के विद्युत तार चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपए कीमत का मशरूका बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान चोरी के विद्युत तार, वारदात में प्रयुक्त लोडिंग वाहन और तार काटने का लोहे का कटर भी जब्त किया गया है। मामला अवंतिपुर बड़ोदिया थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात चोरों ने MPEB के 12 बंडल विद्युत तार चोरी कर लिए थे। विद्युत मंडल के अधिकारियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की थी।


100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली
चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए शाजापुर एस पी प्रियंका शुक्ला एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय एस डी ओ पी नागेंद्र प्रताप सिंह थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के निर्देशन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों और पुराने अपराधियों पर नजर रखी। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।


आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र और मुख्य मार्गों पर लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज की बारीकी से जांच के बाद पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने पगरावद-पीपलरावा रोड पर दबिश देकर चार आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजहरुद्दीन, फिरोज, शाहरुख और मोहसिन खां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और लोडिंग वाहन से MPEB के चोरी किए गए 8 बंडल एल्युमीनियम विद्युत तार बरामद किए। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किया गया लोडिंग वाहन क्रमांक MP 09 GH 0440 और तार काटने में प्रयुक्त लोहे का कटर भी जब्त किया गया। जब्त किए गए कुल मशरूके की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है।


एक अन्य तार चोरी का मामला भी कबूला
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ग्राम पुवाड़िया थाना अवंतिपुर बड़ोदिया क्षेत्र में हुई एक अन्य विद्युत तार चोरी की वारदात में भी शामिल होना स्वीकार किया है। वहीं आरोपी अजहरुद्दीन के खिलाफ पूर्व में भी विद्युत तार चोरी के चार मामले थाना सिद्दीकगंज और आष्टा में दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक बृजेश मिश्रा रामेश्वर पटेल सहित पुलिस टीम के आरक्षक श्रवण सिन्हा, प्रधान आरक्षक रसूल रावत, कमलेश आवंले, सुमित पटेल, बल्लू वर्मा, ललित वर्मा, मेहरबान, रवि राठौर, वाहन चालक हेमंत तथा सैनिक ओमप्रकाश की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE