BREAKING NEWS
KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2026, 11:49 am
KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी मंडल में जलाए गए आशीर्वाद के दीये, झंडा चौक और सिरोलिया के श्रीराम मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर की दीर्घायु की कामना, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मक्सी मंडल में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंडा चौक और ग्राम सिरोलिया स्थित श्रीराम मंदिर में हुए आयोजनों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने दीप जलाए।

झंडा चौक पर कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। उनके अनुसार, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सद्भाव, सेवा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करना है।

ग्राम सिरोलिया के श्रीराम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री उमेश टेलर ने संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और नागरिक रहे मौजूद
कार्यक्रम में मक्सी मंडल अध्यक्ष गोविन्द गोलू पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष कालूसिंह खाटू पटेल, भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष हंसराज जैन, मक्सी मंडल महामंत्री नानू पंडिया, नपा उपाध्यक्ष मोढ़सिंह लोधी सहित मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE