सेगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे श्सेवा संकल्प अभियान के तहत सेगांव में भव्य आयोजन हुआ। अभियान का मुख्य उद्देश्य श्विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
इसी कड़ी में देवी श्री लालबाई-फूलबाई माता मंदिर परिसर में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। यहां 2000 दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प को रोशन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 17 सितंबर को श्सेवा दिवस - आशीर्वाद का दीयाश् के रूप में हुई, जिसमें उपस्थित जनों ने दीप जलाकर सेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। वहीं रंगोली के माध्यम से विकसित भारत संकल्पना 2047 हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया। अभियान के तहत आगे रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य कार्यक्रम, विद्यालयों में चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष सोलंकी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता व जिला कार्यक्रम प्रभारी डिस्ट्रिक्ट फूड ऑफिसर हरेसिंह मुवेल, जनपद पंचायत सीईओ अल्फिया खान, तहसीलदार अंतरसिंह कनेश, विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप कापड़निस, बीआरसी देवड़े, चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान, जेएसओ प्रीति ठाकुर, महिला बाल विकास से सुनील मोरे, जन अभियान परिषद से विकास पाण्डेय, आजीविका टीम, जनपद पंचायत स्टॉफ, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आजीविका समूह की दीदियां और ग्राम पंचायत सेगांव की टीम बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मीडिया संयोजक बबलू गुप्ता ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष अश्विन ठाकुर ने किया।