नीमच। श्री एस.आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, नीमच में भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न स्ट्रीम्स के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन एवं आराधना की गई। विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने महाविद्यालय में उपयोग होने वाली मशीनों, उपकरणों एवं तकनीकी संसाधनों का पूजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, श्रम, कौशल तथा कार्य के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में श्री एस.आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के डायरेक्टर धर्मेश तिवारी, एडमिन मोहनलाल शर्मा एवं फार्मेसी प्राचार्य डॉ. चेतना त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव माली ने किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा से ज्ञान, कौशल, प्रगति एवं संस्थान की निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।