BREAKING NEWS
BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2026, 11:16 am
KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से प्रसन्नता’ अभियान, विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित, सरवानिया के शासकीय उमावि में 415 विद्यार्थियों को 2.07 लाख, संकुल के 916 विद्यार्थियों को 6.16 लाख रुपए वितरित, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को ‘सेवा से प्रसन्नता’ अभियान के तृतीय चरण के तहत विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवानिया में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 415 विद्यार्थियों को कुल 2 लाख 7 हजार 500 रुपए की राशि दी गई। वहीं, सरवानिया महाराज संकुल के अंतर्गत आने वाले 916 छात्र-छात्राओं को कुल 6 लाख 16 हजार 800 रुपए वितरित किए गए।

कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के प्रतिनिधि के रूप में सरवानिया-मोरवन मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन एवं एल्डरमैन कैलाश मालू उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को राशि वितरित की गई। मंडल अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए विद्यार्थियों को दीपक भी वितरित किए।

अभियान के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को 500 रुपए तथा कक्षा 6वीं से 8वीं के विद्यार्थियों को 200 रुपए प्रति छात्र की दर से राशि दिए जाने की जानकारी दी गई। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और बड़े-बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है। यह अभियान लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया गया।

संस्था प्राचार्य स्मिता नागदा एवं आयोजन प्रभारी शिक्षिका सुधा महावर ने अभियान के उद्देश्य एवं रूपरेखा की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वीरेंद्र गुर्जर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE