BREAKING NEWS
REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2024, 5:22 pm
KHABAR : नगर परिषद कुकड़ेश्वर में विकराल रूप ले रही पेयजल की समस्या, ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही वितरण व्यवस्था, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकडेश्वर। नगर परिषद कुकड़ेश्वर में वर्तमान में इस भीषण गर्मी में नगर के सभी स्रोतों में पानी की कमी होने से नगर में जल समस्या विकराल रूप लेती नजर आ रही है। वहीं नगर परिषद भी इस भीषण गर्मी में मूलभूत सुविधा देने में नाकाम साबित होकर अभी तक कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। मात्र 50 टैंकरों से नगर की करीबन 15 से 20 हजार की आबादी को चार दिन में एक दिन जल सप्लाई कर अपनी जवाब दारी से पल्ला झाड़ रही है। जबकि नगर में जल समस्या दिसंबर जनवरी माह से ही प्रारंभ हो गई थी उसके बाद भी नगर परिषद द्वारा कोई ठोस कदम ना उठाकर आम जन को मूलभूत सुविधा से निजात दिलाने के लिए कोई विशेष पहल नहीं की गई मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना भी अभी तक शुरू नहीं की गई। जबकि लाखों रुपए शासन के खर्च होने के बाद भी उक्त योजना का अभी तक कोई लाभ आम जनता को नहीं मिला सत्ता पक्ष की नगर परिषद होते हुए भी आमजन को पानी के लिए दर दर की ठोकरे खाना पड़ रही है एवं प्राइवेट टैंकरों से पानी डलवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है वह भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।नगर परिषद के जिम्मेदारों को इस और ठोस कदम उठाकर मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना की जो लाइन कंप्लीट हो चुकी है शीघ्र ही उसका पानी नगर में लाया जाए तो आम जन को पानी की समस्या से निजात मिल सकता है। वैसे नगर परिषद द्वारा  जो जल सप्लाई  किया जा रहा है वो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो कर उसमें  भी समानता नहीं रखी जा रही है कहीं तो दो दिन छोड़कर जल सप्लाई हो रहे हैं और कहीं चार दिन छोड़कर वह भी मात्र 10 मिनट जल सप्लाई होती है। नगर में कहीं जगह जल सप्लाई के दौरान पानी व्यर्थ ढुलता है तो कहीं नलों से दो बूंद पानी भी नहीं टपकता जल सप्लाई की व्यवस्था नगर में पूरी तरह चरमाई हुई है। नगर परिषद के अध्यक्ष के वार्ड के एक और तो पानी भरपूर मिल रहा वहीं दूसरी और नई गली, गणेश मंदिर से लेकर रावला चौक एवं नाहटा गली में तो बड़ी ही दयनिय स्थित है जल सप्लाई के दौरान चौथे रोज मात्र 10 मिनट नल दिये जाते हैं जो कि दो सो लीटर पानी भी आम उपभोक्ता को नहीं मिल पाता है। इस प्रकार से नगर की जनता मूलभूत सुविधा पेयजल समस्या को लेकर बड़ी परेशान है नगर परिषद शिघ्र रही जल व्यवस्था को सुधार कर आमजन को मुलभुत सुविधा उपलब्ध करवायें अन्यथा कभी भी नगर की जनता का सब्र का बांध आक्रोश के रूप में नगर का परिषद के खिलाफ फूट सकता है जिसकी समस्त जवाबदारी नगर परिषद के जवाबदारों की रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE