BREAKING NEWS
REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2024, 5:56 pm
BIG NEWS : रतलाम जिला अस्पताल में मारपीट, पुलिस बनाती रही वीडियो, जो चीज हाथ लगी, उसे उठाकर एक-दूसरे पर टूट पड़े, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। जिले में कानून की हालत दिन-प्रति दिन बदहाल होती जा रही है और वहीं दूसरी ओर पुलिस है कि इन सब से बेखबर होकर अपनी मस्ती में मस्त नजर आ रही है। इस बात का जीता जागता उदाहरण है बीती रात जिला अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में मचा उपद्रव जिसमें पुलिस गुंडों को तोड़फोड़ करने और छुड़ाने की बजाय आम आदमी की तरह उनके वीडियो बनाकर अपनी जान बचते नजर आई। 

 

बीती रात के घटनाक्रम को देखकर एक बात तो साफ है कि आम आदमी को गुंडे बदमाशों से अपनी सुरक्षा अब खुद करना होगी। क्योंकि जिनके कंधे पर सुरक्षा का जिम्मा है, वह लोग बदमाशों को रोकने और पकड़ने के बजाय तमाशबीनों की तरह वीडियो बनाते नजर आने लगे है। देश भक्ति और जन सेवा करने वाले इन डर.... पुलिसकर्मियों की हकीकत अब आम जनता के सामने है। पुलिस का डंडा और रुतबा सिर्फ आम आदमी को डराने धमकाने के लिए है, गुंडे बदमाशों से तो शायद वह भी डरती है। इस घटनाक्रम को देखकर तो ऐसा ही नजर आता है।

 

आपसी विवाद में अस्पताल के बाहर हुए दो पक्षों के विवाद के बाद दोनों ही पक्ष घायलों को लेकर जिला अस्पताल आए थे। यहां पुलिस की मौजूदगी में ही इन्होंने अस्पताल को जंग का मैदान बना दिया। अस्पताल में लगी सामग्री में तोड़फोड़ कर उसे ही हथियार के रूप में यह लोग उपयोग करते नजर आए और पुलिस इनके आगे पीछे घूम कर मोबाइल से वीडियो बनाती रही।

 

दरअसल इस घटना से कुछ समय पूर्व ही पुलिस का एक और वीडियो भी सामने आया था जिसमें डीआईजी मनोज सिंह, पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोधा, एडिशनल एसपी राकेश खाखा सहित अन्य अधिकारी चुनावी थकान उतारने के लिए एक होटल में पार्टी के दौरान जमकर थिरकते नजर आए। इस पार्टी को देख ऐसा लगता है जैसे पुलिस ने चुनाव नहीं संपन्न कारण बल्कि कोई पहाड़ इधर से उधर खर्च का दिया हो जिसकी उन्हें इतनी खुशी है। यदि पुलिस कानून व्यवस्था को बेहतर करके अपराधों पर अंकुश लगाने में सफल होती और फिर इस तरह के नाच-गाकर जश्न मनाती तो शायद लोग भी उनके जश्न में शरीक होते और उन्हें बधाई देते।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE