शिवपुरी। जिले के कोलारस कस्बे में अनाज मंडी में एक किसान द्वारा ट्रॉली में भरी सरसों की फसल के अंदर सरसों जैसी दिखने बाली काली मिट्टी से भरी बोरियों को व्यापारियों ने पकड़ लिया। इसके बाद व्यापरियों ने मंडी में लग रही डाक को बंद कर दिया साथ ही किसान को पकड़कर मंडी कर्मचारियों के सुपुर्द कर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की जानकारी के अनुसार बामौरकला का रहने बाला किसान सिरनाम रावत अपनी सरसों की फसल को लेकर कोलारस अनाज मंडी पहुंचा था। जहां डाक के दौरान व्यापरियों ने ट्रॉली पर पहुंचकर सरसों की क्वालिटी जाँची थी। इसी दौरान व्यापरियों को ट्रॉली में छुपी सरसों जैसी दिखने बाली काली मिट्टी की दो बोरी मिली थी। व्यापरियों ने किसान पर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए मंडी में हंगामा करते हुए डाक लगाना बंद कर दिया। व्यापरियों का आरोप था कि इस प्रकार के किसान उनके साथ छलाबा करते हैं। डाक लगने के बाद किसान द्वारा ट्रॉली में भरी सरसों को खाली करते वक्त उन बोरियों को मिला दिया जाता जिससे व्यापारीयों को नुकसान होता। व्यापरियों ने किसान को मंडी समिति के सुपुर्द कर किसान पर एफआईआर की मांग की। वही किसान सिरनाम रावत का कहना था कि वह बोरियों में सरसों को भरकर पिरवाने के लिए लाया था।