नीमच। चिलचिलाती धूप में रविवार को एकादशी पर्व के अवसर पर सांवरिया सरकार जल मंदिर परिवार द्वारा नीमच के विजय टाकीज़ चौराहे पर प्रसादी के रूप में शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांवरिया सरकार जल मंदिर परिवार के सदस्यों द्वारा राहगीरों और वाहन चालकों को शरबत और शीतल पेयजल पिलाया गया। नीमच नरेश को भोग लगाकर करीब सवा तीन सौ लीटर शरबत प्रसादी के रूप में आमजन के बीच वितरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि सांवरिया सरकार जल मंदिर परिवार पिछले 15 वर्षों से पेयजल की सेवाओं को अंजाम देती आ रही है। परिवार द्वारा सनातन संस्कृति और भाईचारे व अमन का संदेश दिया गया।