नीमच। नीमच सिटी यादव समाज ने आज रविवार को अपने आराध्य देव भगवान कृष्ण के श्री राधा कृष्ण मंदिर की सातवीं वर्षगांठ के उपलक्ष में भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में करीब 600 से अधिक महिलाओं ने पीले और लाल रंग की साड़ी में कलश लेकर हिस्सा लिया। इस विशाल कलश यात्रा में समाज के युवक युवती और बच्चे पूरी आस्था और उत्साह के साथ शामिल हुए। कलश यात्रा नीमच सिटी स्थित सांवलिया सेठ मंदिर से प्रारंभ हुई। जो कि नीमच सिटी के प्रमुख मार्गो से होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। राधा कृष्ण मंदिर पर ध्वज चढ़ाया गया। कलश यात्रा में ढोल नगाड़े की थाप पर भक्ति गीतों और भजन कीर्तन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। शाम को नीमच सिटी के यादव मोहल्ला स्थित अंबेडकर मांगलिक भवन में भंडारे का आयोजन रखा गया है।