KHABAR : सिद्धनाथ महादेव के दरबार में खेली हर्बल होली, नंदी हाल में 51 किलो गुलाल व 51 किलो फूलों की बौछार, पढे़ खबर 

March 29, 2024, 3:20 pm




खरगोन। अधिष्ठाता श्री सिद्धनाथ महादेव के परिसर में बाबा को सांकेतिक गुलाल लगाकर होली खेली गई। गुरुवार को सुबह 10 बजे हर्बल गुलाल व फूलों की होली खेली गई। बाबा के दरबार में होली के लिए 51 किलो विभिन्न रंगों का हर्बल गुलाल व 51 किलो फूलों की बौछार की गई। उज्जैन में हादसे को देखते हुए एहतियात के साथ पर्व मनाया गया। सिद्धनाथ बाबा के दरबार में सिर्फ पुजारी व मंदिर समिति पदाधिकारी सारे भक्तों की तरफ से बाबा को सांकेतिक रूप से प्राकृतिक गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की। नंदी हाल में महोत्सव हुआ समाज अध्यक्ष नीलेश भावसार व मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज भावसार की अगुवाई में सुबह 7 बजे बाबा का आकर्षक श्रृंगार हुआ। उसके बाद भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर खुल गया। सुबह 9.30 बजे मंदिर पुजारी हरीश गोस्वामी के सान्निध्य में महाआरती की गई। मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र भावसार ने बताया महा आरती के बाद नंदी हाल में भक्तों की ओर से होली महोत्सव मनाया गया। श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर समिति व श्रृंगार मित्रमंडल ने आयोजन की तैयारी की। इस दौरान उपाध्यक्ष राजेश भावसार व कोषाध्यक्ष गौरव भावसार, महिला मंडल अध्यक्ष डिंपल भावसार सहित बड़ी संख्या में शहर भर के श्रद्धालु शामिल थे। भोलेनाथ की ठंडाई का वितरण किया गया।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP