BIG NEWS : मंदसौर शहर का कोर्ट रोड और बाइक सवार बदमाश, पहले इरफान से पूछा पता..., फिर जैसे ही चलाई गोली तो मच गई चीख पुकार, फायरिंग की सूचना मिलते ही दौड़े पुलिस के आला अधिकारी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

April 29, 2024, 11:26 am




मंदसौर। शहर में शिवना नदी के किनारे अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात को शिवना नदी के किनारे कोर्ट रोड की है। शहर किला क्षेत्र निवासी इरफान पिता शहजाद अली को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जा रहा कि कोर्ट रोड पर आरोपियों ने रास्ता पूछते समय फायरिंग कर दी। इससे इरफान के पीठ पर गोली लग गई। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के लिए भर्ती किया गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP