कुकड़ेश्वर। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की पावन नगरी कुकड़ेश्वर के पोरवाल समाज के वरिष्ठ राधेश्याम पोरवाल की पौत्री श्रेया जयप्रकाश पोरवाल ने इंदौर में अध्यनरत रहते हुए मां उमिया गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल राऊ इंदौर के सीबीएससी परीक्षा कक्षा 12वीं में 500 में से 467अंक लाकर 93.4 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। छात्रा में नगर का गौरव बढ़ाने के साथ ही परिवार का नाम रोशन किया। इसी प्रकार नगर पत्रकार संघ के विनोद पोरवाल एलआईसी की बेटी काकुल ने कक्षा 10वीं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर नगर पत्रकार संघ ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।