छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक युवती अपने प्रेमी से विवाह करने को पहुंची। लेकिन प्रेमी ने विवाह करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता परिवार सहित थाने पहुंची। ओर धरने बैठ गई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
वही पीड़िता के पिता ने हरपालपुर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया की उसकी बेटी के साथ हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने प्रेमजाल में फसाकर उससे शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। और जब युवती ने उसके साथ शादी करने और रहने की इच्छा जाहिर की। तो वह उसे छोड़ कर भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर हरपालपुर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और बिना कार्यवाही के छोड़ दिया। जिसके बाद गुस्साई युवती थाने में ही धरने पर बैठ गई। करीब तीन घंटे तक चले हाई प्रोफाइल ड्रामे में पुलिस कार्यवाही करने से बचती नजर आई। और पीड़िता की जिद है कि या तो वो अपने प्रेमी से विवाह करेगी नही तो यही अपनी जान देंगी।