BREAKING NEWS
BIG NEWS : प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने की.. <<     KHABAR : 16 नवंबर को कलाल समाज मनाएगा भगवान.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मनोज कुमार पाटीदार, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को.. <<     KHABAR : धनतेरस पर उज्जैन के जिला कोषालय में गूंजे.. <<     BIG NEWS : नेशनल हाईवे-52 पर रफ्तार का कहर, सांवरिया.. <<     NEWS : 25 क्विंटल गन्ने के पौधों से सज रही कल्लाजी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर-नीमच के रेल यात्रियों के लिए.. <<     KHABAR : दूध उत्पादन में दम दिखाने वाले पशुपालकों.. <<     KHABAR : मंदसौर के 500 साल पुराने लक्ष्मी-नारायण.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिला अस्पताल में अब स्तन कैंसर की.. <<     BIG NEWS : न खरीद सके हर दुकान से सामान, तो मिठाई.. <<     KHABAR : सेगांव में संघ का पथ संचलन, भगवा ध्वज के.. <<     KHABAR : देश का अनोखा मंदिर, जहां शिव के साथ.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास गोवंश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2026, 10:16 am
KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व निवेश समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, नई छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत समारोह एवं निवेश समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक के.के. देवराज, रामचंद सर एवं जस्टिन जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने समारोह का कुशल संचालन किया।

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान-
समारोह के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा 10वीं के टॉपर-
आकांक्षा – 90 प्रतिशत
ईश्वर्या – 86.2 प्रतिशत
राजदीप – 84 प्रतिशत

कक्षा 12वीं के टॉपर-
सादिया – 73 प्रतिशत
प्रीति – 69.8 प्रतिशत
हेमंत – 66 प्रतिशत
नई छात्र परिषद का हुआ गठन

समारोह के दूसरे चरण में नई छात्र परिषद के सदस्यों को बैज एवं सैश पहनाकर पद एवं दायित्व सौंपे गए।

विद्यालय परिषद-
हेड बॉय – ध्रुव
हेड गर्ल – आकांक्षा
स्पोर्ट्स कैप्टन – हरि ओम एवं पायल

हाउस कैप्टन-
रेड हाउस – राजदीप एवं इशिका
ब्लू हाउस – हरि ओम एवं ईश्वर्या
ग्रीन हाउस – जीवन एवं चिंकी
येलो हाउस – योगेश एवं आरुषि
अनुशासन और नेतृत्व के गुण अपनाने का आह्वान

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं निदेशकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और नेतृत्व क्षमता का होना आवश्यक है। उन्होंने नवगठित छात्र परिषद से विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह में अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE