BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2024, 11:16 am
KHABAR : मंगलनाथ मंदिर में पूजन से साढ़े तीन लाख की आय, बड़ी संख्या में भात पूजन करवाने पहुंचे भक्त, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री मंगलनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान मंगलनाथ के दर्शन करने व भात पूजा कराने के लिए लगती है। मंदिर में पूजन के लिए शासकीय रसीद कटवाना अनिवार्य है। ऐसे में 14 मई को मंगलनाथ मंदिर में शासकीय रसीद से तीन लाख से अधिक की आय हुई है।


श्री मंगलनाथ मंदिर में ग्रीष्म अवकाश शुरू होने के बाद से प्रतिदिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। मंगलवार को देशभर के श्रद्धालु मंगलनाथ मंदिर में मंगल दोष सहित अन्य पूजन व ग्रह दोष की पूजा कराने पहुंचते हैं।


मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक कृष्ण कुमार पाठक ने बताया कि 14 मई मंगलवार को भात पूजन एवं अन्य पूजन करने वालों की अत्यधिक भीड़ रही। श्रद्धालुओं द्वारा पूजन कराने के लिए मंदिर समिति ने एक ही दिन में 1705 शासकीय रसीदें काटी है। इन रसीदों से प्राप्त शुल्क से मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति को 3,50,050 रुपए (तीन लाख पचास हजार पचास रूपए)की आय प्राप्त हुई है। मंदिर में देशभर से आने वाले दर्शनार्थियों को शीघ्र एवं सुलभ तरीके से दर्शन कराने की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की जाती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE