छतरपुर। जिले की जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार ने जनपद कार्यालय बिजावर में विभिन्न कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में एसीईओ चंद्रसेन सिंह, जनपद सीईओ अंजना नागर सहित उपयंत्री, पंचायत सचिव एवं जीआरएस इस बैठक में रहे उपस्थित। समीक्षा के दौरान मनरेगा कार्यों, स्वच्छ भारत मिशन, मध्यान्ह भोजन, पंचायतीराज, तथा 15 वें वित्त के अपूर्ण कार्यों, सीएम हेल्प लाईन तथा पेयजल की बिंदु वार समीक्षा की गई।जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार ने उपयंत्री, सचिव एवं जीआरएस को निर्देश दिए कि मनरेगा अंतर्गत लेबर नियोजन एवं अपूर्ण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएं। उन्होंने कहा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सभी सचिव, ग्राम रोजगार सहायकों को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक स्वच्छता परिसर पूर्ण कराएं एवं विधिवत् संचालित करें। साथ ही ग्राम पंचायत गुलगंज विशेष रूप से नियमित सफाई अभियान चलाकर ग्राम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ द्वारा गौशालाओं की समीक्षा में ग्राम पंचायत अमरपुरा की गौशाला अपूर्ण होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए जल्द ही पूर्ण करने के निर्देश दिए और सभी गौशालाओं में पानी, बिजली एवं कैमरा लगवाए जाने के भी निर्देश दिए।प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में ग्राम नगदा के सचिव विजय पाठक द्वारा बगैर जानकारी के उपस्थित होने एवं संतोष जनक जबाव नहीं देने पर निलंबित किया गया। बैठक के अंत में सीईओ जिला पंचायत द्वारा सचिव ग्राम रोजगार सहायकों से उनकी समस्याएं भी सुनी गई।