BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2024, 12:20 pm
KHABAR : जावरा आएंगे दाउदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब, समाजजनों के घरों में रखेंगे कदम, वाअज भी होगी, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। दाउदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब 1 मई को रतलाम के जावरा आएंगे। अपने आका मौला के आगमन को लेकर समाजजनों में खुशी की लहर है। समाजजनों ने अपने घरों को सजाया है। प्रत्येक घरों पर रंगबिंरगी रोशनी की गई। बोहरा समाज अपने धर्मगुरु के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा है।

जावरा में करीब डेढ़ साल बाद समाजजनों को अपने आका मौला का दीदार होने जा रहा है। वर्तमान में सैयदना साहब खाचरौद में है। 1 मई को धर्म गुरु जावरा पहुंचेंगे। कम से कम दो से तीन जावरा में रुकेंगे। हालांकि अभी फायनल शेड्यूल नहीं आया है। जावरा में धर्म गुरु की वाअज भी होगी। इसके लिए ताल नाका स्थित पेट्रोल पंप के सामने खुली जगह पर ही डोम तैयार किया जा रहा है। अपने आका मौला की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में समाजजन एकत्र होंगे।

सैयदना साहब जावरा में समाजजनों के घरों में भी अपने पवित्र कदम रखेंगे। समाजजन सैयदना साहब के दीदार को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे है। खुशी का माहौल है। समाजजन ने अपने स्तर पर तैयारियां भी पूरी कर ली है। सैयदना साहब जावरा से मुबंई जाएंगे। समाज प्रवक्ता सलीम आरिफ (बादशाह) ने बताया समाज में धर्म गुरु के आगमन की तैयारियां की जा रही है। खुशी की लहर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE