KHABAR : बीजेपी के 150 से ज्यादा सीट नहीं मिलने वाली-राजेश तिवारी, मध्यप्रदेश में 15 सीट जीतने का दावा, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, पढे़ खबर 

April 27, 2024, 3:29 pm




उज्जैन। लोकसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी शनिवार को उज्जैन पहुंचे। यहाँ पत्रकारों से चर्चा के दौरान तिवारी ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाते हुए चुनावों में बीजेपी की हार और कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही। दशहरा मैदान स्थित एक होटल में कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी ने पत्रकारों से चर्चा की। उत्तर प्रदेश से आए तिवारी ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चीन के सामान की और मोदी की ग्यारंटी की कोई ग्यारंटी नही है। चुने हुए सांसदों ने प्रश्न करने की कोशिश की तो उन्हें निष्कासित कर दिया ,किसानों को दबाने की कोशिश की गई दिल्ली की सीमाओं पर कील आंसू गैस के गोले छोड़े गए। 700 किसान की मौत हुई। मणिपुर में कई महिला के मंगलसूत्र छीने गए, अरुणाचल में कई इलाकों में चीन का कब्जा है। संसद में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले पीएम है मोदी। इस बार चुनाव में बीजेपी के 150 से ज्यादा सीट नहीं आने वाली है। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ,नेता प्रतिपक्ष रवि राय और अजित सिंह भी मौजूद रहे। 

संबंधित समाचार

VOICE OF MP