BIG NEWS : रतलाम के 10 खिलाड़ी जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए ओडिशा रवाना, वाको इंडिया प्रतियोगिता में 28 राज्यों के करीब 1000 खिलाड़ी करेंगे सहभागिता, खिलाड़ियों के उज्जवल प्रदर्शन की उम्मीद, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

वौइस् ऑफ़ मप्र

रतलाम। जिले के किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए गर्व का अवसर है कि 10 प्रतिभाशाली खिलाड़ी वाको इंडिया जूनियर्स किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ओडिशा के खुर्दा रवाना हुए। इस प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों के लगभग 1000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभम तलोदिया ने बताया कि यह उपलब्धि रतलाम जिले में किकबॉक्सिंग खेल की बढ़ती लोकप्रियता और खिलाड़ियों के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के सचिव एवं मध्यप्रदेश टीम के कोच जितेंद्र राठौड़ प्रतियोगिता में टीम का मार्गदर्शन एवं प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं शुभम खराड़ी एवं आकांक्षा यादव निर्णायक (रेफरी) के रूप में अपनी सेवाएं देंगे, जो जिले के लिए गौरव की बात है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं- आरुष कुशवाह, खुशबू परमार, भाविका जैन, वैभवी पाटीदार, नंदिनी राठौर, राजश्री राठौर, शिवानी चौधरी, प्रतिज्ञा राठौर, यामिनी वेद एवं विजय योगी।

मध्यप्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सोंडवाल, महासचिव आशुतोष दाधीच सहित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रतलाम एवं मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
 

संबंधित खबरे