NEWS: भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का तूफानी जनसंपर्क जारी, पहुंची कारुंडा एवं सांड के दौरे पर, भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का किया आव्हान, पढें खबर
निम्बाहेड़ा। जिला एवं निम्बाहेड़ा की महिला भाजपा की टीम का भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार दूसरे दिन भी तूफानी जनसंपर्क जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी ग्रामीण महिला मतदाताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशियों को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन मिल रहा है। भाजपा की नेत्रियों द्वारा जिला परिषद के वार्ड नं 13 प्रत्याशी गब्बर सिंह अहीर एवं पंचायत समिति सदस्य के वार्ड नं 1 प्रत्याशी पारस बाई जाट के लिए कारुंडा एवं सांड गांव का दौरा कर विजयी बनाने का आव्हान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा एव निम्बाहेड़ा नगर पालिका पार्षद आरती शर्मा, संजू कुंवर, माया भाम्भी, देवयन्ति देवी शर्मा, कलादेवी मालवीय, रेखा प्रजापत सहित महिला कर्तकर्ता मौजूद रही।