BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2024, 11:13 am
BIG NEWS : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले रंग लाए विधायक अनिरूद्ध माधव मारू के प्रयास, अब मनासा की मंडी में भी होगी पोस्ते की नीलामी, किसानों से की इस दिन से फसल लाने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के मनासा में स्थित कृषि उपज मंडी में जल्द ही पोस्ता की नीलामी का कार्य शुरू होने वाला है। मंडी समिति ने इस संबंध में सूचना भी जारी कर दी है। सूचना जारी होते ही किसानों के चेहरे पर मुस्कान छा गई और उन्होंने विधायक अनिरूद्ध माधव मारू को धन्यवाद दिया। 
आपकों बता दें कि नीमच जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी संचालित होती है। रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कृषि उपज मंडी में पोस्ता की नीलामी का कार्य होता है। नीमच की ही तरह मनासा की कृषि उपज मंडी में भी पोस्ता दाना की नीलामी को शुरू करने को लेकर पिछले कई सालों से किसान मांग कर रहे थे। किसानों की इस मांग को क्षेत्रीय विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने गंभीरता से लिया। उनके प्रयासों से आज मनासा की मंडी में पोस्ता नीलामी को लेकर सुखद खबर सामने आई। कृषि उपज मंडी समिति मनासा ने इस संबंध में सूचना जारी कर किसानों को अवगत कराया। 
मंडी समिति से जारी सूचना के अनुसार मनासा की मंडी में 29 अप्रैल सोमवार से पोस्ता की फसल की नीलामी दोपहर 01 बजे से प्रारंभ की जावेगी। किसान भाईयों से भी पोस्ता की फसल नीलामी हेतु मंडी प्रांगण मनासा में लाये और आस-पास पट्टाधारी कृषकों को भी पोस्ता की फसल नीलामी हेतु मंडी प्रांगण मनासा में लाने हेतु अवगत कराया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिस्पर्धा से मंडी के अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों को ही फसल का विक्रय करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE