BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2024, 11:02 am
KHABAR : 31 वर्षीय गौ पर्यावरण एवं आध्यात्म चेतना यात्रा पहुंची श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की पावन नगरी कुकड़ेश्वर, महादेव मंदिर प्रांगण में हुआ कथा का आयोजन, भक्तों में दिखा उत्साह, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकडेश्वर। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की पावन नगरी में हल्दीघाटी से संपूर्ण भारत वर्ष में भ्रमण हेतु 31 वर्षीय गो पालन पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा महादेव मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां पर गोपालानंद सरस्वती के शिष्य सूरज गोपाल जी महाराज ने धर्म सभा में आध्यात्मिक कथा के दौरान सनातन धर्म एवं गौ माता की पूजा अर्चना के साथ ही गौ माता से प्राप्त होने वाले दुध एवं गोमूत्र गोबर की 90 तरह की दवाइयां का वर्णन बताया आपने बताया कि आज भारतीय संस्कृति व हिंदू धर्म का इस कदर हष्र हो रहा है। आज हम हिंदू होकर भी विशेष कर महिलाएं अपने भारतीय संस्कृति का पहनाव भूल कर पाश्चात्य  संस्कृत की ओर बढ़ते हुए कटे-फटे कपड़े पहनकर फुहड़ता को बढ़ावा दे रही है। विधर्मीयों पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए चाहे कितने घनिष्ठ व्यवहार हो विधर्मी पर विश्वास नहीं करना चाहिए आपने गौ माता की सेवा एवं देसी गौ माता पालन के कई महत्व बताएं जीवन की उन्नति एवं परिवार शांति एवं सुख में व्यतीत हो इसके बारे में संपूर्ण जानकारी आध्यात्म चेतना पदयात्रा में गोपालन कथा में सैकड़ो महिला पुरुष के साथ ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं गौशाला के स्वयंसेवक उपस्थित थे।नगर के धर्मावलंबीयों ने कथा का रसा स्वादन किया श्री गौ माता जी की अद्भुत महिमा का वर्णन बताया 31 वर्षीय पर्यावरण अध्यात्म  चेतना पदयात्रा गांव गांव में भ्रमण कर रही है जो पदयात्रा 4 दिसंबर 2012 से प्रारंभ हुई जिसके पूर्णाहुति 3 दिसंबर 2043 को होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE