NIJI VICHAR : विकास कार्यों में अड़ंगा लगाना कांग्रेस की ओछी मानसिकता का परिचय - मनीष शर्मा, पढें खबर
नीमच। प्रदेश के संवेदनशील विकासवादी सोच के लोकप्रिय के धनी शिवराज सिंह चैहान ने प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में विकास कार्यों की गति प्रदान करी और प्रदेश में चैमुखी विकास का जारी है।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस की भ्रष्ट निकम्मी 15 माही सरकार ने प्रदेश का पूरा बंटाधार कर दिया है प्रदेश के विकास कार्य को रोक अपनी जेब भरने काकाम करा जिस कारण प्रदेश की जनता हताश हो चुकी थी और प्रदेश का विकास अवरुद्ध हो गया था।
भाजयूमो नेता शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद नीमच जिले में भाजपा के तीनों विधायक ओम प्रकाश कलेचा ,दिलीप सिंह परिहार और माधव मारू के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित करें हैं और बंद पड़े कार्य को पुनः शुरू करवाया को निर्माण कार्य निरंतर जारी है ताकि जनता को कोई दुख तकलीफ ना हो सके परंतु कांग्रेस के बड़बोले नेता अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं और अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं जिनके कारण जिले चल रहे जनहित के कार्यों में अड़ंगा लगा रहे हैं परंतु जनता उनके छलावे में अब नहीं आने वाली वह प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के साथ है और विकास के साथ है।
भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा है कि कांग्रेसीजन अपने व्यक्तिगत ही छोड़कर जिले में चल रहे विकास कार्य में अपना अड़ंगा ना लगाएं किस जिले में विकास कार्य निरंतर जारी रहे।