BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2022, 11:18 am
KHABAR : जल जीवन मिशन की नल जल योजना से बदल रहा है विकासखंड की सांसर पंचायत के पिपलीपाड़ा के ग्रामणों का जीवन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। सैलाना विकासखंड की सांसर पंचायत के पिपलीपाड़ा बसाहट में 272 की आबादी में दूर-दूर 58 घर बसे हैं। सभी घरों में नल से जल पहुंच रहा है। योजना से पूर्व पिपलीपाड़ा आबादी में पानी को दूर लगे हैंडपंपों, कुओं से लाने की बड़ी समस्या थी। महिलाओं को पानी लाने के लिए घर से दूर जाना पड़ता था, जिसमें आधा दिन खत्म हो जाता था। बच्चों को घर पर अकेला छोड़ना पड़ता था। दाडकी करने नहीं जा पाते थे। खाना बनाने में देर हो जाती थी, नहाना धोना नहीं कर पाते थे।

ग्राम की मुन्नी बाई, हेमराज एवं पारो कैलाश मईडा बताया कि विगत एक वर्ष से जल जीवन मिशन की नल-जल योजना से आराम हो गया है। अब घर पर ही पर्याप्त मात्रा में नल से जल मिल रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार आनंद व्यास ने बताया कि पिपलीपाड़ा के ग्रामवासी प्रतिमाह जलकर की राशि एकत्रित करते हैं और योजना का संचालन, संधारण करते हैं। नल चालक योजना को चालू बन्द करता है। सहायक यंत्री नरेश कुवाल अनुसार यह योजना नलकूप पर आधारित है, जिसमें आबादी में पाइप लाइन बिछाकर नल कनेक्शन देकर पानी पहुचाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE