BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2024, 12:22 pm
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 100 वर्ष से अधिक की आयु की मतलु बाई ने किया मतदान, युवाओं को दिया मतदान करने का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-184 कसरावद के अंतर्गत ग्राम बालसमुद की 100 वर्ष से अधिक आयु की मतदाता मतलु बाई पति मामूर से मतदान कराने मतदान दल 08 मई को पूरी तैयारी के साथ उनके घर पहुंचा था। विधानसभा क्षेत्र कसरावद के सहायक रिटर्निंग अधिकारी अग्रिम कुमार भी मतदान दल के साथ मतलु बाई के घर पहुंचे थे। मतदान दल ने पूरी गोपनीयता के साथ मतलु बाई से मतदान कराया। मतलु बाई घर पर ही मतदान करने की सुविधा मिलने से खुश हैं। मतलु बाई ने कहा कि अधिक आयु के कारण वह चलने-फिरने में सक्षम नहीं है इस कारण मतदान करने मतदान केन्द्र तक नहीं जा सकती है। निर्वाचन आयोग ने घर पर ही मतदान की सुविधा उपलब्ध कराकर उसे अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनने अवसर दिया है। मतलु बाई ने युवाओं एवं अन्य मतदाताओं को भी संदेश दिया है कि हमें सारे काम छोड़कर 13 मई को सबसे पहले मतदान करने जाना चाहिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE