BREAKING NEWS
KHABAR : आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चुनाव सामग्री वितरण एवं वापसी दलों का.. <<     KHABAR : ब्राम्हण समाज के आराध्यदेव भगवान परशुराम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी के इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होगा.. <<     BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन और नयागांव चेक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुक बधिर दिव्यांग एकादश एवं प्रशासन.. <<     KHABAR : जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास संसदीय क्षेत्र-21 के लिए देवास,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- स्वीप गतिविधियों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता पर ज्ञानोदय के नुक्कड़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को पीले.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले सीतामऊ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2023, 6:22 pm
REPORT : विधायक परिहार ने विकास यात्रा के तहत किया करोड़ां रूपये की लागत होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन, बोले- शिवराज सरकार ने जो काम किये उनका गांव-गांव में हो रहा गुणगान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विकास यात्राएँ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं। जिसमें लोकार्पण, शिलान्यास के साथ हितग्राहियों को लाभ देने, नए हितग्राहियों को जोड़ने और जो जरूरतमंद हैं, उनकी आवश्यकताएँ पूरी करने का सशक्त माध्यम बनी हैं। बेटियाँ प्रेरणादायी कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्म-निर्भर भारत के निर्माण का आहवान किया है। इस दिशा में हम निरंतर प्रगति कर रहे हैं। विश्व में भारत ने ऐसा स्थान प्राप्त कर लिया है जहाँ अमरिका से लेकर रूस तक बिना भारत के नहीं चल सकते। आत्म-निर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश प्रतिबद्ध है। यह बात विधायक परिहार ने कही।
सोमवार को विकास यात्रा के दौरान परिहार आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए कई गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। केवल शासकीय प्रयासों से ही यह कार्य पूर्ण नहीं होंगे। प्रदेश के हर नागरिक को भी सहयोग करना होगा अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी पूर्ण करना हमारा नैतिक कर्तव्य है । 
विधायक परिहार ने रविवार को विकास यात्रा के दौरान कहा लाड़ली बहना योजना में बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि प्राप्त होगी जिसके शीघ्र पंजीयन होकर सर्वे होगा व पैसा बहनों के खाते में आना प्रारंभ होगा, यह योजना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, बहनों को भाई का स्नेह और एक उपहार है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुख्यमंत्री किसान निधि, पीएम किसान निधि की राशि के साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को प्रतिमाह राशि प्राप्त होती है। इससे परिवार को आर्थिक सहारा मिलेगा। बुजुर्ग महिलाएँ भी अब 600 रूपए मासिक के स्थान पर एक हजार रूपए प्रतिमाह की हकदार होंगी।
विकास यात्रा के दौरान जन प्रतिनिधियों द्वारा अनेक विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते समय जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू करने और इस योजना में बहनों को एक हजार रूपए की जानकारी देने पर सभी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। विकास यात्रा में उपस्थित जन समुदाय ने इस योजना को महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली क्रांतिकारी योजना बताया।

विकास कार्यो का विधायक परिहार ने किया लोकार्पण-
नीमच विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा  के दौरान विभिन्न गांवों में  लोकार्पण किए। विकास यात्रा का  प्रारंभ गांव जमुनिया कलां से प्रारंभ हुआ। यहां विधायक परिहार ने 3.43 लाख की लागत से सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 54.70 लाख की लागत से पेयजल टंकी का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 10 लाख की लागत से सीएलएफ भवन का लोकार्पण किया। ग्राम हिंगोरिया में जनसभा  के आयोजन के पश्चात 1.50 लाख की लागत से शांतिधाम शेड, 8.85 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके  विकास यात्रा ग्राम झांझरवाडा, ग्राम धामनिया में 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण एव ग्राम सोनियाना 44.10 लाख की लागत से पानी की टंकी का लोकार्पण किया। इसके पश्चात विकास यात्रा राबडिया, हरनावदा, रामनगर, चीताखेडा पहुंची जहां जनसभा एवं सभा का विश्राम हुआ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान एसडीएम ममता खेड़े, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका मेहर सिंह जाट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, वीरेंद्र पाटिदार,मण्डल अध्यक्ष मधु राजोरा रहे उपस्थित।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE