BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सरौदा और खेत में खंभा.. <<     BIG NEWS : रतलाम जिला अस्पताल में मारपीट, पुलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और एसडीएम ममता खेड़े,.. <<     KHABAR : नगर परिषद कुकड़ेश्वर में विकराल रूप ले रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार खण्डेलवाल की स्मृति में पांच.. <<     REPORT : शहर में पेयजल संकट पर ब्लॉक कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सिंघल ने किया फिश कियोस्क का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ थाना क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी.. <<     MANDI BHAV : तुअर दालों के दाम 200 रुपये तक बढ़े, उड़द.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में यादव समाज ने निकाली भव्य कलश.. <<     KHABAR : किसान द्वारा फसल में छुपाकर लाई गई खराब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : श्री राधा कृष्ण मंदिर की सातवीं वर्षगांठ.. <<     BIG NEWS : एकादशी पर्व के अवसर पर सांवलिया सरकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 6:04 pm
KHABAR : समर कैंप में विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थी, अभिभावकों ने पहल को बताया कारगर, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। स्थानीय सीएम राइज शा कन्या उमावि नीमच केंट में 1 मई से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है जो 10 मई तक चलेगा। प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक अयोजित इस समर कैंप में कक्षा 3 से 12 तक के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं।
विद्यालय के प्राचार्य के एस जैन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता, सृजनशीलता, विभिन्न कला कौशल के साथ ही 21वीं सदी के विभिन्न कौशलों जैसे टीम वर्क, समस्या समाधान, आपसी सामंजस्य, तार्किक योग्यता का विकास, स्वरोजगार और विचारों की अभिव्यक्ति, इस समर कैंप के विशेष आकर्षण है।
जैन ने बताया कि व्यक्तित्व विकास के इस 10 दिवसीय शिविर में कक्षा 3 से 12 के विद्यार्थी आउट डोर गेम्स में हॉकी, कबड्डी, इनडोर गेम्स में शतरंज, कैरम का प्रशिक्षण प्रियंका जौहरी, मानसिंह गहलोत, प्रह्लाद पाल, विशाल सोनी, दीपक मंदोरिया द्वारा दिया जा रहा है। वहीं गीत संगीत का प्रशिक्षण शालीन सातपुते, ममता बैरागी दे रहे है।
समर कैंप के संयोजक उप प्राचार्य महेश शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों के लिए कई एक्टिविटी रखी गयी है जिसमे सिलाई, मेहंदी, कंप्यूटर क्लास और ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण सविता चौधरी, ममता नागदा, अनिता पाटीदार विजय चौहान और सोना शर्मा द्वारा दिया जा रहा है। प्राचार्य जैन ने बताया कि बच्चों के साथ ही अभिभावकों को भी गर्मी की छुट्टियो का इंतजार रहता है समर कैंप में बच्चे जहाँ मस्ती में नई नई चीजें सीखते हैं। वहीं अभिभावकों का कहना है कि मोबाईल गेम्स, कंप्यूटर और सोशल मीडिया के इस दौर में बच्चों को कुछ अलग सिखाने, हुनरमंद बनाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए समर कैंप कारगर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE