BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 5:46 pm
KHABAR : कलेक्टर का महाकाल मंदिर में औचक निरक्षण, सामने आई लापरवाही, तीन सुरक्षाकर्मियों की सेवा समाप्त,चार का वेतन काटने के आदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में व्यवस्थाओं को देखने के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर ने मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान मंदिर के 13 नंबर गेट की चाबी समय पर उपलब्ध नही हुई। ना ही यहां पर कोई गार्ड मौजूद थे। कलेक्टर ने ड्यूटी पर लापरवाही के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद मंदिर समिति के प्रशासक ने तीन सुरक्षा कर्मियों को सेवा से बाहर करने के निर्देश दिए है। वहीं कंट्रोल रूम में पदस्थ प्रभारी सहित चार कर्मचारियों का 5 दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए है।


श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाएं देखने के लिए मंगलवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मंदिर पहुंचे थे। यहां पर कोटि तीर्थ कुंड के समीप सूर्य मुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित आपात कालिन 13 नंबर गेट की चौनल पर ताला लगा हुआ था। यहां पर कोई सुरक्षा कर्मचारी भी ड्यूटी पर नही थे। लिहाजा कलेक्टर को 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। जिसके बाद कलेक्टर सिंह ने मंदिर के आपात कालिन गेट पर हुई लापरवाही वाली व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी। कलेक्टर के निर्देश के बाद मंदिर समिति के प्रशासक मृणाल मीणा ने मंदिर में कार्यरत सुरक्षा एजेंसी को पत्र जारी कर कंपनी के सुरक्षाकर्मी राहुल बोड़ाना, भारत सिंह बैस और क्यूआरटी नीरज सिंह ठाकुर को अपने कर्तव्य स्थल पर विलंब से उपस्थित होने व लापरवाही करने पर तीनों सुरक्षाकर्मियों की सेवा तत्काल करने को कहा है। वहीं एक ओर आदेश जारी कर मंदिर के कंट्रोल रूम में रात्रि कालिन व प्रातरू कालिन शिफ्ट के प्रभारी मिलिंद उपाध्याय व नवीन शर्मा तथा आउट सोर्स कंपनी के कार्यरत सुरक्षा कर्मचारी हिमांशु शर्मा, राहूल पारेगी का 5-5 दिन का वेतन काटने के आदेश दिए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE