BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और धनु राशिवालों के लिए दिन.. <<     KHABAR : आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चुनाव सामग्री वितरण एवं वापसी दलों का.. <<     KHABAR : ब्राम्हण समाज के आराध्यदेव भगवान परशुराम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी के इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होगा.. <<     BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन और नयागांव चेक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुक बधिर दिव्यांग एकादश एवं प्रशासन.. <<     KHABAR : जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास संसदीय क्षेत्र-21 के लिए देवास,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- स्वीप गतिविधियों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता पर ज्ञानोदय के नुक्कड़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2023, 8:06 pm
NEWS : सहकारिता मंत्री ने किया गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, शहर के मुख्य मार्गो से निकली अहिंसा रैली, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बुधवार को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने गांधी प्रदर्शनी मोहन से महात्मा तक का भी शुभारंभ एवं अवलोकन किया।

इस अवसर पर आंजना ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जीवन में महात्मा गांधी के सिद्धांतो को आत्मसात किया हैं और इसका प्रतिबिंब राजस्थान के विकास में दिखता है। मुख्यमंत्री ने गांधीवादी विचारों के प्रचार प्रसार के लिए शान्ति एवं अहिंसा विभाग का गठन किया है। आज के माहौल में गांधी के सिद्धांतों की विश्व में बहुत अधिक आवश्यकता हैं। इस शिविर में प्रशिक्षण लेकर प्रशिक्षणार्थी देश और समाज को मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने कहा कि गांधीजी के सिद्धांतो की आवश्यकता आज के दौर में पहले से भी ज्यादा है। शिविर में गांधी जी के विचारों के साथ साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। निंबाहेड़ा चेयरमैन सुभाष शारदा ने शिविर आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी। गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक दिलीप नेभनानी ने स्वागत उद्बोधन दिया।
 
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में बनारस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सतीश राय ने गांधी दर्शन पर विचार व्यक्त किए। सेवाश्रम के मनोज ठाकरे एवं शांति एवं अहिंसा विभाग के निदेशक मनीष कुमार शर्मा ने भी गांधी दर्शन पर व्याख्यान दिए।
 
इससे पूर्व सुभाष चौक से कलेक्ट्री होते हुए इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम तक स्कूली विद्यार्थियों, स्काउट्स गाइड एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अहिंसा रैली निकाली गई। जिला कलेक्ट्रेट चौराहा पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में लगाए गए सेल्फी प्वाइंट को लेकर प्रशिक्षणार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। साथ ही लोगों ने ऑडिटोरियम में लगाई गई जिला विकास प्रदर्शनी को देखा। शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया।

शिविर में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक  दिलीप नेभनानी, ब्लॉक संयोजक डॉ गोपाल सालवी, सह संयोजक कमलेश पोरवाल, ग्रामीण संयोजक नारायण लाल गुर्जर, निंबाहेड़ा संयोजक महेश धूत, कपासन संयोजक शंकर लाल प्रजापत, भोपाल सागर संयोजक दिलीप जैन, राशमी के संयोजक गोवर्धन सिंह, अशोक लड्ढा आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE