BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR :  रेलवे गेट की खराब सड़क का प्रशासनिक.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के में मतदान का प्रतिशत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के लिये मतदान मशीनों को.. <<     VIDEO NEWS: देवास के बागली तहसील में राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : जिला कलेक्टर के निर्देश पर महेश्वर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-27 के.. <<     KHABAR : चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के निर्वाचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: यूपी में गर्मी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ा,.. <<     VIDEO NEWS: एमपी के इस जिले में मतदाता जागरूकता के.. <<     REPORT : लोकसभा निर्वाचन के तहत जारी हुआ आदेश, अब.. <<     VIDEO NEWS: शूटिंग के लिए अजमेर पहुंचे अक्षय कुमार,.. <<     KHABAR :  लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता के.. <<     KHABAR : ग्रिड में लगी आग, रातभर कार्य कर कम अवधि.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, वेस्टर्न.. <<     KHABAR : लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2023, 7:25 pm
KHABAR : जिले में बांस का रकबा बढाने के लिए खातेगांव में किसानों के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन, रोपण, कटाई एवं खरीदी के संबंध में दी तकनीकी व व्यावसायिक जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत देवास जिले के कृषि क्षेत्र में बांस का रकबा बढाने के लिए जनपद पंचायत सभागृह खातेगांव में किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्याशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कृषि, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उद्यानिकी, राजस्व एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी/कर्मचारी तथा किसान उपस्थित थे।             

प्रशिक्षण में आर्टिसन एग्रोटेक प्रालि  देवास के तकनीकी अधिकारी दीपक खरे ने कटंग बांस के रोपण पश्चात कटाई एवं खरीदी की तकनीकी एवं व्यावसायिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रति किसान कम से कम 100 पौधे के रोपण करने पर पोधे प्रदान किये जायेगे। रोपित किये गये बांस द्वारा पांच वें वर्ष से प्रति वर्ष कटाई और आमदनी किसानोंको प्राप्त होना प्रारंभ हो जायेगी। 100 बासं उत्पादन खरीदी के लिये कम्पनी के साथ 40 वर्षे का अनुबंध किसान द्वारा किया जायेगा। जिससे खेत से ही किसान की खरीदी सुनिश्चित हो जायेगी। इसके अतिरिक्त एग्रीमेंट करने वाले कृषको को कम्पनी द्वारा लाभांश भी प्रदान किया जायेगा।     

प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खातेगांव  प्रवीण प्रजापति ने बासं रोपण का महत्व समझाते हुए सभी कर्मचारीयो को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये। उप संचालक  आर.पी. कनेरिया ने एग्रोफारेस्ट्री एवं प्राकृतिक खेती पर तकनीकी प्रकाश डाला। किसानों को नरवाई नहीं जलाने की सलाह दी। अनुविभागीय अधिकारी वन  शंकरलाल यादव ने पौध उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी दी। अनुविभागीय अधिकारी कृषि राजेन्द्र द्विवेदी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता अलावा ने विभागीय योजानाओं की जानकारी एवं दायित्व के संबंध में जानकारी दी।    

कार्यक्रम का संचालन अनुविभागीय अधिकारी वन  शंकर लाल यादव द्वारा किया गया एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खातेगांव प्रवीण प्रजापति द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE