BREAKING NEWS
NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<     KHABAR :पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश का.. <<     KHABAR : बीजेपी की कार्यसमिति में जिलाध्यक्षों को.. <<     KHABAR : पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाना भाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 11:42 am
KHABAR : रणजीत हनुमान में भगदड़ से श्रद्धालु की मौत के मामले में जिला प्रशासन का स्पष्टीकरण, खबरों का खंडन करते हुए साइलैंट अटैक बताया, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिला प्रशासन ने उन ख़बरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि रणजीत हनुमान में भगदड़ और धक्का मुक्की से एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गई थी। श्रद्धालु की मृत्यु साइलैंट अटैक से हुई है। 

गत रात्रि रणजीत हनुमान मंदिर इंदौर पर भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारा 5.30 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 2.00 बजे तक अनवरत चला। भंडारे में अत्यधिक जनसैलाब था। भंडारे में लगभग 40 हज़ार से 50 हज़ार  श्रद्धालु आए थे। भंडारे की लाइन में लगे विजय पिता सुंदरलाल प्रजापत उम्र 48 वर्ष वजन 120 किलो निवासी 142/3 गोविंद कॉलोनी मल्हारगंज इंदौर मोबाइल 9039319104 रात्रि करीबन 11.15 बजे लाइन से कैंपस में आने के बाद चक्कर खाकर गिर गये। उन्हें पुलिस बल व कार्यकर्ताओं की सहायता से समीप में स्थित यूनिक हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे साइलेंट अटैक आने के कारण मृत घोषित किया ।

कुछ लोगों द्वारा भगदड़ जैसी खबर चलाई जा रही है जबकि घटना जहाँ हुई वहाँ भगदड़ जैसा कुछ नही हुआ। थाना प्रभारी अन्नपूर्णा संजू कामले भी वही नजदीक थे, सीसीटीवी भी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में भी भगदड़ जैसा कुछ नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE