रतलाम। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अर्चना राठौर, सरला वर्मा, मधुबाला राठौर, संदीप तलोदिया, लवनेश शर्मा, लोकेश वैष्णव, सचिन वर्मा, रीना अकोदिया, कामिनी मालवीय, भारत लिंबोदिया, नेहा शर्मा, हेमंत मकवाना, वैभव पांडिया एवं गोपाल कंडारे सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।