BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2026, 4:33 pm
KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट, पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकी, विरोध में व्यापारियों ने रखा नगर बंद, पढे़ खबर

Share On:-

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता के साथ दिनदहाड़े मारपीट, पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में गुरुवार को बोरी नगर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर नगर बंद का आह्वान किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।


प्राप्त जानकारी अनुसार, फरियादी दुर्गेश निवासी इमली चौक, बोरी ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह लहसुन-प्याज का व्यवसाय करता है। घटना के दिन दोपहर करीब 3:45 बजे वह मोटरसाइकिल से प्याज लेकर दुकान जा रहा था। जैन मंदिर के सामने जितेंद्र, मुकेश और उनके दो अन्य साथियों ने साइड से चलने की बात को लेकर उसकी बाइक में लात मार दी और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई।


फरियादी के अनुसार आरोपी उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने लगे। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे रोहित और दीपक पर भी चूलिया रोड पर पत्थरों से हमला किया गया। हमले में रोहित के सिर तथा दीपक के सिर और पीठ पर चोटें आईं। आरोप है कि आरोपियों ने फालिया और गोफन दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।


रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपी रोहित की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (MP-69-ZC-2707) और दुर्गेश की पल्सर मोटरसाइकिल (MP-09-VN-6884) अपने साथ ले गए। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में रोहित, संदीप और विशाल के नाम भी रिपोर्ट में दर्ज किए गए हैं। घायलों का उपचार बोरी अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद बोरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।


बोरी पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115, 351(3) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


घटना के विरोध में बोरी नगर के व्यापारियों ने एकजुट होकर नगर बंद रखा। बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, दोनों मोटरसाइकिलों की बरामदगी तथा नगर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE