BREAKING NEWS
NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<     KHABAR :पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश का.. <<     KHABAR : बीजेपी की कार्यसमिति में जिलाध्यक्षों को.. <<     KHABAR : पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाना भाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 1:04 pm
KHABAR : खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-27 के प्रत्याशियों के चुनाव व्यय पर निगरानी रखने के लिए व्यय प्रेक्षक ने ली सहायक व्यय प्रेक्षकों की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-27 के प्रत्याशियों के चुनाव व्यय पर निगरानी रखने के लिए भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी यतिश मनी को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक मनी ने 01 मई को खरगोन जिले के 04 विधानसभा क्षेत्र महेश्वर, कसरावद, खरगोन एवं भगवानपुरा के सहायक व्यय प्रेक्षकों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सहायक व्यय प्रेक्षकों से कहा कि प्रत्याशियों के सभी तरह के चुनाव व्यय पर उन्हें पैनी नजर रखना है और यह कार्य पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करना है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों के चुनाव व्यय लेखा की जांच के लिए 03, 07 एवं 11 मई की तिथियां निर्धारित कर दी गई है। प्रत्याशियों के व्यय लेखा की जांच के दौरान एफएसटी, एसएसटी, एमसीएमसी द्वारा दी गई रिपोर्ट एवं प्रत्याशियों द्वारा सभा, रैली आदि के लिए ली गई अनुमति के अनुसार हुए व्यय पर निगरानी रखना है।    

इस दौरान सहायक व्यय प्रेक्षक 185-खरगोन सौरभ मित्रा, प्रभारी अधिकारी ऋतुराज चौहान, सहायक व्यय प्रेक्षक 186-भगवानपुरा सुजीत घोष, सहायक व्यय प्रेक्षक 184-कसरावद उपेन्द्र यादव एवं सहायक व्यय प्रेक्षक 183-महेश्वर सुरेश मीणा उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE